गंगा के बढ़ते जलस्तर से वरुणा में पलट प्रवाह शुरु

वरुणा पार के इलाकों में पलायन को मजबूर लोग

वाराणसी पहाड़ों पर हो रही लगातार भारी बारिश और बाढ़ के कारण बनारस में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा नदी का पानी खतरे की बिन्दु से महज 50 सेमी. नीचे से बह रहा है। शहर में गंगा की चेतावनी बिंदु 70.262 मी. है, जबकि शनिवार रात तक इसका जलस्तर 69.77 मी. रिकॉर्ड किया गया है।

गंगा में आई बाढ़ के कारण शहर के बीचों बीच से बहने वाली वरुणा नदी में पलट प्रवाह शुरु हो गया है। वरुणा पार के रिहायशी इलाकों में पानी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। जिससे यहां के निचले क्षेत्र में बने घरों में पानी पहुंच गया है। इस कारण लोगो ने अपने घरों के प्रथम तल या राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

करोड़ों की लागत से बना वरुणा काॅरीडोर पूरी तरह से पानी में समा गया है और जलस्तर तेजी से शास्त्री घाट की ओर बढ़ रहा है। हालांकि सोमवार से पानी 2 सेंमी प्रति घंटे की रफ़्तार से घट रहा है। इसके बाबजूद लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। डीएम कौशल राज शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से घाट किनारे न जानें की अपील की है।

Table of Contents

Scroll to Top