प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेराल्ड मामले में कांग्रेस पर साधा निशाना
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा और नेशनल हेराल्ड के मामले को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी पर निशाना साधा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ नहीं बल्कि ‘गाँधी परिवार बचाओ आंदोलन’ है।
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस को निशाने लेते हुए कहा ‘नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर बाहर हैं। हाल ही में, जब दोनों को जांच एजेंसियों द्वारा जांच के लिए बुलाया गया, तो कांग्रेस ने विघटनकारी होने की कोशिश की। इसने एजेंसियों पर दबाव बनाने और तबाही फैलाने की कोशिश की।
कांग्रेस को विरासत में मिला है भ्रष्टाचार
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबित पात्रा ने कहा , 2013 से नेशनल हेराल्ड केस की जांच हो रही है। चंद्रभान गुप्ता ने भी नेशनल हेराल्ड केस के बारे में लिखा है , अखबार की फंडिंग को लेकर कई सवाल भी उठाए, और गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे में लिखी बातों ने भी गांधी परिवार की सच्चाई खोल कर रख दी है।
संबित पात्रा ने गाँधी परिवार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, गांधी परिवार को भ्रष्टाचार विरासत में मिला है। पीढ़ी दर पीढ़ी भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त है।
‘भारत जोड़ो’ नहीं गाँधी परिवार जोड़ो आंदोलन है
देश में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजनितिक जंग छिड़ चुकी है। कांग्रेस पार्टी हाली ही में अपनी भारत जोड़ो आंदोलन की शुरुआत कर रही है।
इसको लेकर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा की यह ‘भारत जोड़ो आंदोलन नहीं’ बल्कि ‘गाँधी परिवार बचाओ आंदोलन’ है। साथ पात्रा ने कहा कि, जो भ्रष्ट्चार छोड़ेगा वही भारत जोड़ेगा, कांग्रेस की ओपनिवेशक सोच जाती नहीं है।
प्रधामंत्री ने चलाएं भ्रष्टाचार विरोधी मुहीम
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने देशभर में भ्रष्टाचार विरोधी मुहीम चलाया है। यही कारण है कि आज वो राजनितिक दल परेशान है, जिनको भ्रष्टाचार की आदत पड़ गई है।