देश में अब तक 70 करोड़ से जादा लगी वैक्सिन की डोज
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के टीकाकरण अभियान जारी है। इस अभियान के तहत अब तक देश में 70 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सिन की डोज लगाई जा चुकी है।केन्द्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में मंगलवार शाम 7 बजे तक 70 करोड़ वैक्सिन दी जा चुकी है। जिसमे से 54 करोड़ लोगो को पहली डोज व 16 करोड़ लोगो को दूसरी डोज दी जा चुकी है।पिछले कुछ दिनों में टीकाकरण में रफ्तार देखने को मिली है। स्वास्थ मंत्रालय के मुताबिक पिछले 10 करोड़ कोरोना वैक्सिन डोज महज 13 दिनों में दिये गए है। इस दौरान तीन बार ऐसा मौका आया जब एक दिन में एक करोड़ से जादा डोज लगाई गई।
बता दे की भारत को पहले 10 करोड़ टीके लगाने में 85 दिन लगे थे। उसके बाद धीरे धीरे वैक्सिन की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही टीकाकरण के रफ्तार भी बढ़ती गई। 10 से 20 करोड़ टीके लगाने में 45 दिन लगे उसके बाद 30करोड़ टीके लगने में 29 दिन का समय लगा वही 50 से 60 करोड़ टिके लगने में महज 19 दिन लगे। वही आखिर में 60 से 70 करोड़ तक टीकाकरण का लक्ष्य मात्र 13 दिन में हासिल कर लिया गया। केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री मनशुख मंडविया ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, टीकाकरण से ही कोरोना महामारी से जीत मिलेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना टीकाकरण उच्च स्तर पर है।इसके साथ ही उन्होंने सभी स्वास्थककर्म व लोगो को बधाई भी दी।
नए मामले में लगातार दूसरे दिन गिरावट
देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। बता दे की पिछले 24 घंटे के दौरान 31 हजार नए मरीज मिले है, इसी बिच 290 लोगो की मौत हुई है। इस दौरान सक्रिय मामलो मे 12 हजार से जादा कमी आई है। स्वास्थ मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह 8 बजे तक के अकादो के अनुसार सक्रिय मामलो की संख्या 3,92,863 पर आ गई है। वही मरीजों के ठीक होने की दर में भी सुधार हुई है।