मेंटर के तौर पर कोई फीस नहीं लेंगे धोनी

टीम इंडिया को धोनी देंगे मेंटर की फ्री सर्विस

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से होने वाले टी–20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के `मेंटर` के तौर पर कोई फीस नही लेंगे। बीसीसीआई ने पिछले महीने यह घोषणा की थी कि टी–20 विश्व कप के दौरान एमएस धोनी भारतीय टीम के मेंटर होंगे।

40 वर्ष के धौनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। पिछले साल 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पोस्ट पर क्रिकेट से सन्यास का फैसला करके सभी को चौका दिया। इसके बाद से उन्होंने इस विषय में कोई बात नही की। धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच विश्व कप 2011 के सेमीफाइनल में खेला था। जिसमे भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

Ms Dhoni
Ms Dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है। धोनी भारतीय टीम में बतौर मेंटर कोई फीस नही लेंगे। सीमित ओवरों के क्रिकेट के कुशल रणनीतिकार धोनी को उनके अनुभव के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए धोनी की कप्तानी बेहतरीन रही है, टीम ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया है। टीम ने निरंतरता के साथ प्रदर्शन किया है, यही कारण है कि सीएसके ने फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा।

बता दे कि, एमएस धोनी की कप्तानी में टी–20 विश्व कप 2007 में पहली ही बार में भारत ने खिताब हासिल किया था। वनडे विश्व कप 2011, व चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2013 में भी उन्होंने भारत को खिताब दिलाया। इसके बाद भारत कोई और आईसीसी ट्रॉफी नही जीती है। इस बार भारत से बहुत उम्मीदें है। यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी के अगुआई वाली भारतीय टीम क्या करती है।

Table of Contents

Scroll to Top