बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ,शुक्रवार से जगह-जगह सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता काले कपड़े पहन कर प्रदर्शन करते दिखे ।वहीं कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई बड़े नेता काले कपड़ों में प्रदर्शन करते दिखे।
इसी पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा -“लगा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे ,बच जाऊं कैसे” गाना गाकर।
गृह मंत्री विज ने बयान देते हुए कहा ,कांग्रेस ईडी पर दबाव डालने के लिए सत्याग्रह का सहारा ले रही है। विज ने कहा, सत्याग्रह महात्मा गांधी जी ने किया था। उन्होंने सत्याग्रह चोरी और ठगी के लिए कभी नहीं किया।
जो कांग्रेस के लोग कभी सफेद वस्त्र धारण करते थे, आज काली करतूतों से वह वस्त्र काले हो गए हैं ।वह काले कपड़े धारण करके जनता की मांगों के आड़ में ईडी पर दबाव डालना चाहते हैं। विज ने कहा अगर वह पाक है, उन्होंने कुछ किया नहीं है ,तो डर किस बात का है।
अगर उनके साथ कुछ गलत होगा तो देश की अदालतें खुली हुई है। अगर उन्हें अपने देश की प्रजातंत्र पर भरोसा है तो।
75 Views
Reporter Profile
Latest Entries
INDIA2022.08.08ज्ञानवापी- ” देवता नाबालिक होते हैं”कह हिंदू पक्ष ने किया कोर्ट मे अर्जेंट आवेदन
INDIA2022.08.06हरियाणा- गृह मंत्री विज ने कसा कांग्रेस पर तंज “लागा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे ,बच जाऊं कैसे”
Economics2022.08.03श्रीलंका – विक्रमसिंधे ने जताया पीएम मोदी का आभार
Economics2022.08.02पाकिस्तान में उठा सवाल- आर्थिक संकट के वक्त क्यों नहीं आया कोई ‘दोस्त’
Table of Contents