सागर मर्डर केस में फरार पहलवान सुशील और उनके साथी दिल्ली से पकड़े गये…

सागर मर्डर केस में फरार पहलवान सुशील

नई दिल्ली :- पहलवान सागर राणा की हत्या में फरार चल रहे ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल सेल ने दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया है। सुशील के साथी अजय को भी उनके साथ गिरफ्तार किया गया है। सुशील पर पुलिस ने 1 लाख व उसके साथी अजय पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

स्पेशल सेल इन दोनों को रोहिणी कोर्ट में पेश करेगी। जिसके बाद इन दोनों को नार्थ-वेस्ट जिले की पुलिस को सौंपा जायेगा।

बता दें की, 4 मई की देर रात दिल्ली की मॉडल टाउन थाने के इलाके में पहलवान सुशील और उनके साथियों ने एक फ्लैट से सागर और उनके दोस्तों को हथियार के दम पर किडनैप किया। फिर छत्रसाल स्टेडियम ले जाकर उनकी खूब पिटाई की और वहाँ से भाग निकले। सागर की अस्पताल में मौत हो गयी। मौत की खबर सुनने के बाद सुशील अपने साथियों के साथ फरार हो गये।

पहलवान सागर की हत्या के आरोपी पहलवान सुशील कुमार का 4 मई से ही कुछ अता पता नहीं था। और इसी वजह से दिल्ली पुलिस ने सुशील पर 1 लाख का इनाम भी घोषित किया था। जिसके बाद पहलवान सुशील ने ज़मानत की अर्जी दी थी। 15 मई को अदालत ने सुशील के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने पहलवान सुशील के लिये लुक आउट नोटिस जारी किया था।

इसे भी पढ़िए….खतरे की घंटी ; व्हाइट फंगस

Table of Contents

Scroll to Top