महान धावक फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, कोरोना से थे संक्रमित…

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन

शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे महान भारतीय धावक ‘फ्लाइंग सिख’ का निधन हो गया। मिल्खा सिंह का चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में इलाज चल रहा था। 20 मई को मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद उनके घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। अचानक से तबियत ज्यादा बिगड़ने पर 3 जून को उन्हें PGI अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद उनका कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव पाया गया था। इलाज के दौरान ही उनकी पत्नी निर्मल कौर का भी बीते रविवार को 85 वर्ष की उम्र में कोरोना से निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई हस्तियों ने मिल्खा सिंह के मौत पर शोक जाहिर किया। मिल्खा सिंह के जीवन पर साल 2013 में फिल्म भी बन चुकी है। इस फिल्म में मिल्खा सिंह की भूमिका निभाने वाले फरहान अख्तर ने भी उनके मौत पर संवेदना प्रकट की है।

मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवंबर 1929 को गोविंदपुरा में एक सिख परिवार में हुआ था। जो की अब पाकिस्तान का हिस्सा है। उनको खेल और देश के प्रति काफी लगाव था, जिसकी वजह से वह भारत और पाकिस्तान विभाजन के बाद भारत आ गए और भारतीय सेना में शामिल हो गए। कुछ वक्त सेना में रहे लेकिन खेल के प्रति लगाव होने कारण उन्होंने क्रॉस कंट्री दौड़ में हिस्सा लिया। जिसमें 400 से ज्यादा सैनिकों ने दौड़ लगाई और इसमें मिल्खा सिंह 6वें नम्बर पर आये।

इसे भी पढिए……. अनुच्छेद 370 पर टिप्पणी पर आग के तहत, दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर दान विवाद का विरोध किया

Table of Contents

Scroll to Top