आज भारत में एक ऐतिहासिक दिन समझा जा सकता है, आज पुरे देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतगणना हुई, और अभी चल ही रही है, जो की कुछ इस प्रकार है – पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम व पुदुचेरी | केंद्र में भारतीय जनता पार्टी ने पुरजोर कोशिश की कि वो इन राज्यों में खुद की सरकार बना ले पर किस्मत की हवा थोड़ी नर्म और गर्म रही चलिए देखते हैं चुनाव के फैसले-
बंगाल
बंगाल में खेला होबे करते करते खेला हो गया और तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त दे दी है, लेख के लिखे जाने तक २९२ सीटों पर नतीजे आ चुके थे जिसमे से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को 214 सीट, भाजपा को 76 सीट और अन्य को 2 सीट पर जीत प्राप्त हुई है| भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले 39 सीटों की बढ़त मिली है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात विकास होबे कही ना कही लागु होती है, पर जो 200 के पार का सपना भाजपा देख रही थी वो सपना ही रह गया है | सपना तो कांग्रेस के लिए है वो भी बहुत बुरा क्योंकि कांग्रेस ने बंगाल में खता तक नहीं खोला है और पिछली बार से अपनी 23 सीटें खो दी है, कांग्रेस के साथ लेफ्ट का खता भी नहीं खुला, और भाजपा के शुवेंदु अधिकारी ने जो की पूर्व में तृणमूल के सदस्य थे उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके क्षेत्र नंदीग्राम में 1700 से भी ज्यादा वोट से हरा दिया है |
केरल
केरल की 140 सीटों पर लेफ्ट ने बाज़ी मारी है और कांग्रेस ने भी सीट जीती है | सी पी आई (एम) ने 62 और कांग्रेस ने २१ सीटों पर कब्ज़ा किया अन्य को 20 सीटें मिली | भाजपा की एकमात्र सीट भी केरल में चली गयी और भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई |
तमिलनाडु-
दक्षिण भारत में लेफ्ट और कांग्रेस का ज्यादा दबदबा रहा है पर तमिलनाडु के लिए कहानी कुछ अलग होती है क्योंकि यहाँ ए.आई.ए.डी.एम.के. एन.डी.ए. की एक पार्टी है जो की ६ बार से भी ज्यादा तमिलनाडु में सरकार बना चुकी है | इस पार्टी का नेत्रित्व जे. जयललिता करती थी और एक बहुत बड़ी विरासत छोड़ कर गयी हैं | तमिलनाडु की 234 सीटों में ए.आई.ए.डी.एम.के. को 69, केवल डी.एम.के. को 133, कांग्रेस को 16 और भाजपा को 4 सीटें मिली |
असम
असम में भाजपा का दबदबा बना हुआ है और अपनी सरकार को भाजपा ने फिर से रिटेन कर लिया | असम की 126 सीटों पर भाजपा को 59, कांग्रेस को 30 और अन्य को 8 सीट मिली | असम में सभी पार्टियों के खाता खोला और कुछ ना कुछ सीट अपनी झोली में डाली |
पुदुचेरी
पुदुचेरी की 30 सीटों पर ए.आई.एन.आर.सी. ने 10, बी जे पी ने 6 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर कब्ज़ा किया वही अन्य को 6 सीटें नसीब हुई |
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के जिला और ग्राम पंचायत चुनाव भी थे जिस पर गणना अभी चल रही है |